बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

निर्विरोध प्रखंड प्रमुख निर्वाचित हुई पूर्व विधायक राजन तिवारी की माँ, बधाईयों का लगा ताँता

निर्विरोध प्रखंड प्रमुख निर्वाचित हुई पूर्व विधायक राजन तिवारी की माँ, बधाईयों का लगा ताँता

MOTIHARI : अरेराज अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को एसडीओ संजीव कुमार द्वारा प्रखण्ड के नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया गया। शपथ ग्रहण के उपरांत प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव कराया गया। जिसमें समिति सदस्यों द्वारा निर्विरोध प्रखण्ड प्रमुख कांति तिवारी व उप प्रमुख माधव सिंह को चुना गया। 

चौथी बार निर्विरोध प्रखंड प्रमुख बनी कांति तिवारी गोबिंदगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजन तिवारी और राजू तिवारी की माँ है। जिला से प्रतिनियुक्त चुनाव प्रेक्षक सह उप समाहर्ता स्थापना सुधीर कुमार, एसडीओ संजीव कुमार व एमओ अजियेन्द्र किशोर द्वारा नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख को जीत का प्रमाणपत्र दिया गया। 

पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 06 से कांति तिवारी तीसरी बार निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुई है, जो लगातार तीन बार से प्रखंड प्रमुख भी रह चुके है। निवर्तमान प्रखंड प्रमुख तिवारी वर्ष 2006 ,2016 व 2021 में निर्विरोध पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 06 से निर्वाचित हुई थी। वही वर्ष 2011 में मतदान हुआ था। जिसमे भी भारी मतों से पंचायत समिति की चुनाव जीती थी। चौथी बार प्रखंड प्रमुख बनने पर बधाई  देने वाले लोगो का तांता लगा रहा। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 


Suggested News