बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फिल्मफेयर एवं आइफा की तर्ज पर बिहार में BEFA का होगा आयोजन,गोविंदा, करिश्मा कपूर के साथ शामिल होंगी कई हस्तियाँ

फिल्मफेयर एवं आइफा की तर्ज पर बिहार में BEFA का होगा आयोजन,गोविंदा, करिश्मा कपूर के साथ शामिल होंगी कई हस्तियाँ

PATNA : अब बिहार में फिल्म अवार्ड शो का आयोजन किया जायेगा। आज रॉय फिल्म एंड एंटरटेनमेंट तथा एस एस वी प्रोडक्शन की तरफ से BEFA ( भारत एंटरटेनमेंट फिल्म अवार्ड) की घोषणा की गयी है। नवम्बर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। दो दिवसीय इस अवार्ड शो के दौरान लगभग पूरी बॉलीवुड वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम पटना में मौजूद होंगे। शो के आयोजक ने कहा की अवार्ड शो में बॉलीवुड के कई गणमान्य कलाकारों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा और साथ ही साथ हमारी अपनी भाषा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के समस्त ख्याति प्राप्त कलाकारों को भी पुरस्कृत एवं सम्मानित करना ही हमारा लक्ष्य है। BEFA यानी भारत इंटरटेनमेंट फिल्म अवार्ड” शो के माध्यम से हम यह भी दर्शाने का प्रयास करेंगे कि हमारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और बिहार की अपनी संस्कृति कितनी धनी है। भोजपुरी भाषा को भी राष्ट्रीय एवं विश्व पटल पर अन्य भाषाओं जैसा सम्मान दिलाना भी हमारा उद्देश्य है।

उन्होंने कहा की राज्य सरकार प्रदेश में भोजपुरी फिल्मों के निर्माण हेतु सब्सिडी देने की तरफ विशेष ध्यान दें। ताकि अधिक से अधिक भोजपुरी फिल्मों का निर्माण बिहार में हो सके। जिसके माध्यम से विश्व पटल पर अपने बिहार की संस्कृति को बढ़ावा मिले।"BEFA" कराने का मकसद यह भी है कि अपनी संस्कृति को बहुत साफ सुथरे ढंग से हम सिनेमा के माध्यम से दुनिया को दिखाएं। हम उन विभूतियों को BEFA के माध्यम से सम्मानित करके गौरवान्वित होंगे। जिन्होंने बिहार के उत्थान हेतु अपना सर्वस्व समर्पित किया चाहे कला के माध्यम से हो, प्रशासनिक स्तर पर हो या राजनैतिक स्तर पर हो। पटना में पहली बार इतने बड़े स्तर पर दो दिवसीय अवार्ड शो का आयोजन "बापू समागार" में किया जाना तय हुआ है।


शो की भव्यता का ख्याल रखते हुए आयोजक दिपक ठाकुर, राजीव रंजन कुमार एवं सुधीन्द्र सुभाष वर्मा ने बताया कि जिस प्रकार फिल्मफेयर एवं आइफा अवार्ड होता है, उससे भी बेहतर "BEFA" करने की तैयारी है। इस शो के लेखक ख्यातिप्राप्त शो लेखक सिद्धार्थ डे, निर्देशक लोकेश भारद्वाज एवं कला निर्देशक अविरल शर्मा हैं। जबकि पूरे शो का छायांकन हरदीप सिंह रंधावा कर रहे हैं। बिहार में पहली किसी अवार्ड शो का मंच संचालन विश्व विख्यात व्यंग्य कलाकार भारती सिंह एवं सुप्रसिद्ध गायक आदित्य नारायण के साथ अनिता भट्ट करेंगे और खास तड़का लगाएंगे भोजपुरी कलाकार यश कुमार और निधि झा। 

मुख्य रूप से इस शो की शान बढ़ाने आ रहे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी,सनी लियोनी, ज़रीन खान, राजपाल यादव, राजू श्रीवास्तव, महिमा चौधरी, अमीषा पटेल, बॉबी देओल, गुलशन ग्रोवर, रज़ा मुराद, अली खान, मुश्ताक खान, संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, मनोज वाजपेयी, पद्मश्री उदित नारायण, पद्‌मश्री शारदा सिन्हा, सुनील पाल, तुषार कपूर, शेखर सुमन, शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्धु, तथा अन्य। इसके साथ ही भोजपुरी की शान सुपर स्टार कुणाल सिंह, दिनेश लाल यादव, रवि किशन, निरहुआ, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, रितेश पांडेय, अरविन्द अकेला कल्लू, चिंटू पांडेय, प्रमोद प्रेमी, समर सिंह, सी.पी. मह, राहुल श्रीवास्तव, मनोज टाइगर, अवधेश मिश्रा, प्रिंस सिंह, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दूबे, पाखी हेगड़े, मोनालिसा, रानी चटर्जी, विनय बिहारी, तनु श्री, कल्पना सिंह, अलका झा, बि जितेंद्र झा, पद्मश्री मालिनी अवस्थी एवं अन्य कलाकार। कार्यक्रम के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े निर्माता, निर्देशक व संगीतकार भी मौजूद रहेंगे।

"BEFA" में बिहार के गौरव अकादमी पुरस्कार प्राप्त पद्मश्री रंगकर्मी एवं अभिनेता सतीश आनंद को विशेष तौर पर सम्मानित किया जायेगा।"BEFA" शो के प्रसारण के लिए विशेष तौर पर एक ऐप भी बनाया गया है, जिसके तहत इस कार्यक्रम को पूरी दुनिया में देखा जा सकेगा। साथ ही BEFA ने अपना एक वेबसाइट (http://www.befa.co.in ) भी बनाया है। बिहार की शान रह चुके स्वर्गीय सुशान्त सिंह राजपूत का सपना था कि बिहार में भी बड़े स्तर पर अवार्ड शो हो, अतः यह सम्पूर्ण Bharat Entertainment Film Award हमारे प्रिय सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित है। संरक्षक एवं मुख्य आयोजक दीपक ठाकुर,राजीव रंजन कुमार,सुधीन्द्र सुभाष वर्मा हैं।

Suggested News