बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खबरदार ! अगर किसी ने इसे जंगलराज कहा तो ? पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने बिहार में लाया महामंगलराज, अचानक ये क्या बोलने लगे तेजस्वी..

खबरदार ! अगर किसी ने इसे जंगलराज कहा तो ? पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने बिहार में लाया महामंगलराज, अचानक ये क्या बोलने लगे तेजस्वी..

PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार डबल इंजन की सरकार को घेर रहे हैं। हर रोज तेजस्वी बिहार के क्राइम बुलेटन को जारी कर पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर तेजस्वी ने इस मामले में अनोखे अंदाज में सरकार को घेरा है। साथ ही तेजस्वी ने चेतावनी दी है कि तमाम हत्याओं और अपराधिक मामलाओं के बाद भी कोई ये नहीं कहेगा कि बिहार में जंगलराज है। क्योंकि बिहार में मोदी और नीतीश जी द्वारा लाया गया महाजंगल राज है। 

दरअसल, तेजस्वी यादव इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए बिहार के डबल इंजन सरकार को घेर रहे हैं। तेजस्वी ने आज फिर ट्विट कर नीतीश सरकार पर प्रहार किया है। तेजस्वी ने दो ट्विट कर दर्शाया है कि कैसे बिहार में क्राइम बढ़ रहा है। पहली ट्विट में तेजस्वी ने क्राइम की खबरों को साझा करते हुए लिखा कि, "गोली…. गोली…. गोली…. गोली…. गोली….हत्या…. हत्या…. हत्या…. हत्या…. हत्या…."। उन्होंने कहा कि आज बिहार के हर कोने में गोली चल रही है और हत्याओं का दौर जारी है।

वहीं दूसरे ट्विट में तेजस्वी ने लिखा कि," गोली…. गोली…. गोली…. गोली…. गोली…,यह मोदी जी और नीतीश जी द्वारा बिहार में लाया गया महा मंगलराज है। खबरदार ! अगर किसी ने इसे जंगलराज कहा तो?"। तेजस्वी यादव ने इस ट्विट के दरिए बिहार के डबल इंजन सरकार पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार में पीएम मोदी और सीएम नीतीश के द्वारा महामंगल राज लाया गया है। कोई इसे जंगलराज नहीं कहेगा। 

बता दें कि, तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार पर हमलावर है। बीते दिन भी तेजस्वी ने ट्विट कर उन्होंने क्राइम बुलेटिन जारी किया है। 30 जून का बुलेटिन जारी करते हुए उन्होंने बताया की बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है।  सासाराम थाने से 𝟓𝟎𝟎 मीटर दूर जिम संचालक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या। गोपालगंज में मां के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या। मधुबनी में दबंगों ने पीट-पीटकर ले ली महिला की जान। मधुबनी में मजदूरी माँगने पर महिला की सर पर वार कर हत्या। बांका जिले के चांदन प्रखंड में महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या। जमुई में 𝟏𝟑 साल के बच्चे की हत्या। अरवल में चोरों ने तीन शोरूम को लूटे, लाखों की संपत्ति ले भागे। वैशाली में बिजली विभाग के ठेकेदार की गोली मारकर हत्या। गोपालगंज में 𝟐𝟎 लाख रंगदारी नहीं देने पर शख़्स की गोली मार हत्या।

Suggested News