बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिग ब्रेकिंग : बिहार BJP के सह प्रभारी का निधन, भाजपा में शोक की लहर, पीएम मोदी के थे करीबी

बिग ब्रेकिंग : बिहार BJP के सह प्रभारी का निधन, भाजपा में शोक की लहर, पीएम मोदी के थे करीबी

PATNA : वरिष्ठ भाजपा नेता और बिहार BJP के सह प्रभारी सुनील ओझा का दिल्ली में निधन हो गया है।  कुछ महीने पहले ही उनका उत्तर प्रदेश से बिहार ट्रांसफर हुआ था। बिहार ट्रांसफर से पहले सुनील ओझा यूपी के सह प्रभारी थे। इन्हें PM मोदी का काफी करीबी बताया जाता था। निधन की सूचना से भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

सम्राट चौधरी ने जताया शोक

बिहार भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा जी के निधन से भाजपा ने ऐक कुशल संगठनकर्ता   को खो दिया, सुनील ओझा जी का निधन अत्यंत दुखद है,इस खबर से समस्त भाजपा परिवार शोकाकुल है, राजनैतिक क्षेत्र मे उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। भगवान पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों  मे स्थान दे और परिजनों को संबल प्रदान दे।

गुजरात से बिहार तक का किया सफर

सुनील ओझा मूल रूप से गुजरात के भावनगर जिले के रहने वाले थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी नेताओं में से एक माने जाते थे। सुनील ओझा भावनगर दक्षिण से बीजेपी के विधायक भी रह चुके थे। ब्राह्मण समाज से आने वाले ओझा बेहद जमीनी नेता थे। सुनील ओझा को बिहार का सह प्रभारी बनाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी। 

गड़ौली धाम आश्रम को लेकर थे चर्चाओं में  

बता दें कि सुनील ओझा पिछले दिनों गड़ौली धाम आश्रम को लेकर चर्चाओं में थे। मिर्जापुर में गंगा नदी के किनारे गड़ौली धाम आश्रम का निर्माण किया जा रहा है। जिसके बारे में बताया जाता है कि ये सुनील ओझा की देखरेख में बन रहा था।  

छोड़ दिया था भाजपा का साथ

गुजरात के इस पूर्व विधायक ने कभी बगावत की थी और मतभेदों के चलते भाजपा का साथ छोड़ दिया था. लेकिन वह 2011 में वापस लौट आए. उन्हें 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में वाराणसी में मोदी की जीत का अहम सूत्रधार माना गया. वह संगठन का काम देखने में माहिर माने जाते थे। पार्टी के भीतर कई लोगों ने इस सफलता के पीछे ओझा के सांगठनिक कौशल, बेहतरीन योजना और चतुराई को माना है।

Suggested News