बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बिहार कांग्रेस की बड़ी बैठक, सदाकत आश्रम में जुटे पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष, अखिलेश सिंह इन मुद्दों पर करेंगे समीक्षा

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बिहार कांग्रेस की बड़ी बैठक, सदाकत आश्रम में जुटे पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष, अखिलेश सिंह इन मुद्दों पर करेंगे समीक्षा

PATNA: लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के तमाम जिलाध्यक्षों को बुलाया गया है। काग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में यह बैठक बुलाई गई है। लोकसभा चुनाव के परिमाण के बाद कांग्रेस के नेताओं के द्वारा समीक्षा बैठक नहीं की गई थी। इसके बाद आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा समीक्षा बैठक की जा रही है।

यह बैठक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में हो रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नाराजगी की खबरें सामने आ रही थी। माना जा रहा है था कि बूथ स्तरीय कमिटी नहीं बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज थे। वहीं आज लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक की जा रही है। 

सूत्रों की मानें तो बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी कांग्रेस चर्चा कर सकती है। इस बैठक में आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा की जा सकती है। एनडीए से मुकाबले के लिए कांग्रेस अपनी तैयारी कर रही है। मालूम हो कि लगातार जदयू और भाजपा आरोप लगाते आ रहे हैं कि कांग्रेस बिहार में राजद के सहारे चल रही है। बिहार में कांग्रेस की कोई अस्तित्व नहीं है। इन सभी मुद्दों को लेकर भी आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में समीक्षा हो सकती है।


पटना से अभिजीत की रिपोर्ट 

Suggested News