MUZAFFARPUR: जिले के कांटी थाना इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी मच गई। दरअसल कांटी गांव के बलड़ा निवासी ठेकेदार प्रिंस शर्मा को बीती रात अपराधियों ने बैक टू बैक 9 गोलियां मारी जिसमें प्रिंस शर्मा बुरी तरह घायल हो गए। यहां गौर करने वाली बात है कि अपराधी उन्हें मरा समझकर फरार हो गए। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं।
जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय... की कहावत एक बार फिर सच साबित हुई औऱ प्रिंस शर्मा की जान बच गई। अपराधियों के भागने के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे बैरिया स्थित मां जानकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलियां निकालने के बाद स्थानीय अस्पताल प्रशासन ने प्रिंस शर्मा को पटना रेफर कर दिया की हालत उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। प्रिंस के परिजन ने पुलिस को बताया कि प्रिंस बाइक से देर रात घर लौट रहा था। वह किसी काम से निकला था। लौटने के दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने घर के 500 मीटर पहले प्रिंस को रोक लिया। इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रिंस घटनास्थल पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। अपराधी उसे मृत समझकर भाग निकले।
हालांकि स्थानीय सूत्रों से पता चला है की प्रिंस की किसी अपराधी से शराब व्यवसाय को लेकर अदावत चल रही थी। असली स्थिति का पता अधिकारिक बयान आने के बाद ठीक चल पाएगा फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में मामला लेनदेन से जुड़ता दिख रहा है। जब तक परिजन या घायल कुछ बयान नहीं देते हैं। कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।