बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS: केदारनाथ पांडे को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, मनोनयन से बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने व्यक्त की खुशी

BIHAR NEWS: केदारनाथ पांडे को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, मनोनयन से बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने व्यक्त की खुशी

PATNA: बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष व विधान पार्षद माननीय केदार नाथ पांडे फिर से विधान परिषद के महत्वपूर्ण समिति निवेदन समिति के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। 

इसके अतिरिक्त वह पुनर्गठित नियमावली समिति एवं विशेषाधिकार समिति जैसे महत्वपूर्ण समितियों के भी सम्मानित सदस्य बनाए गए हैं। उनके मनोनयन से जहां पिछली बार उनके शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षार्थी से जुड़े कई प्रश्न विचाराधीन रह गए थे। उसके क्रियान्वयन की प्रबल संभावना बन गई है। उनके मनोनयन पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, प्रभारी महासचिव विनय मोहन, राज्य उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, नूतन आनंद, शशि भूषण दुबे ,विजय कुमार सिंह समेत पूरे सचिव मंडल समेत बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी जिला इकाईयों ने हर्ष व्यक्त किया है।

केदार नाथ पांडे के दोबारा विधान परिषद के महत्वपूर्ण समिति निवेदन समिति के अध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्हें सभी जिला इकाईयों ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



Suggested News