बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी एमएलसी उतरे उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में, अनशन स्थल पर जाकर रालोसपा प्रमुख से की मुलाकात

बीजेपी एमएलसी उतरे उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में, अनशन स्थल पर जाकर रालोसपा प्रमुख से की मुलाकात

PATNA: शिक्षा में सुधार की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पिछले 3 दिनों से अनशन पर बैठे हैं। आमरण अनशन स्थल पर महागठबंधन के कई नेताओं ने भी जाकर उपेंद्र कुशवाहा का समर्थन किया है। आज बीजेपी के एमएलसी संजय पासवान ने भी अनशन स्थल पटना के मिलर हाई स्कूल जाकर कुशवाहा से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा की तबीयत गुरुवार को बिगड़ गयी है। डॉक्‍टर ने उनकी जांच की है। बताया जाता है कि कुशवाहा काफी कमजोर हो गए है। मौके पर उनकी पत्‍नी स्‍नेहलता भी मौजूद हैं। उन्‍होंने भी सरकार से उनकी मांग पर ध्‍यान देने को कहा है।

बता दें कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा बिहार में शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति में सुधार करने की मांग करते हुए राजधानी पटना के मिलर उच्च विद्यालय मैदान में मंगलवार से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।


Suggested News