बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पटना के पुजा पंडालों का किया भ्रमण, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पटना के पुजा पंडालों का किया भ्रमण, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

PATNA: नवरात्रि पर महासप्तमी के दिन शनिवार को देवी दुर्गा के पूजा पंडालों का पट खुला। महासप्तमी के पूजन उपरांत विधि विधान से देवी दुर्गा के पांडाल के पट खुले। इसके साथ ही मां दुर्गा की स्तुति और शंखनाद से पूरा शहर गुंजायमान हो गया। दशहरा के सभी छोटे-बड़े पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी उमड़ने लगी है। देवी दुर्गा का प्रथम दर्शन करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ विभिन्न पंडालो में उमड़ी और इस दौरान पूजन, आरती, स्तोत्र से पूरा शहर भक्तिमय बन गया।

इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने शनिवार को पटना लोकसभा के बांकीपुर और विधानसभा के अंतर्गत स्थानों पर यथा ठाकुरवाड़ी, मनोहर मंदिर चितकोहरा, तेजप्रताप नगर, जनता रोड, बाघमुख मंदिर, यारपुर पुल, गोलघर देवी स्थान, लोदीपुर देवी स्थान, गोलघर तिनमुहानी, कालीमंदिर बांसघाट, दुजरा पहलवान घाट, रामजानकी मंदिर मैनपुरा, नवयुवक संघ इन्द्रपुरी सब्जी मंडी, युवा शक्ति स्टार क्लब,खाजपुरा शिव मंदिर के पूजा पंडालों का भ्रमण कर माता रानी से आशीर्वाद लिया और देश और बिहार वासियों के लिए स्वास्थ और समृद्धि के लिए माता रानी से प्रार्थना की। 

इस दौरान जगह जगह पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने माला, गुलदस्ता और माता रानी के चुंदरी से उनका स्वागत किया। सिन्हा ने भी सभी कार्यकर्ताओं से उनके और उनके परिवार का कुशलक्षेम जान,बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया।

 सिन्हा के साथ रणवीर ,अभिषेक बिन्नी, शैलेन्द्र नारायण सोनी, राजेश मुखिया के साथ भाजपा के पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष एवं कई वार्ड पार्षदों ने भी माता रानी का आशीर्वाद लिया।

Suggested News