बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RJD नेताओं के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, कहा- राजद नेता कर रहे गुलामी, तुरंत पकड़कर जेल में...

RJD नेताओं के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, कहा- राजद नेता कर रहे गुलामी, तुरंत पकड़कर जेल में...

PATNA: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला का  प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। जिसकी तैयारी जोरो शोरो से चल रही है। वहीं राम मंदिर को लेकर देश में राजनीति भी खूब हो रही है। राजद विधायकों के द्वारा लगातार राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिए जा रहे हैं। राजद के नेता ने बीते कुछ दिन पहले एक पोस्टर के जरिए मंदिर को गुलामी का रास्ता बताया था। वहीं इसके बाद से ही राजद नेताओं के द्वारा विवादित बयान दिया जा रहा है। वहीं राजद नेताओं के बयान से जदयू ने किनारा कर लिया है। वहीं राजद एक के बाद एक विवादित बयान दे रहे हैं। वहीं इन बयानों पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भी पलटवार किया है।  

उन्होंने कहा कि, राजद के नेता गुलामी कर रहे हैं, गुलामी के प्रतीक हैं। राजा के गुलामी करने वाले लोग मंदिर पर सवाल उठाते हैं। इससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात औऱ क्या हो सकती है। हमारे लिए मंदिर आस्था और मन की शांति का जगह है। शरीर की शांति के लिए अस्पताल जाते हैं। यह फर्क राजद को समझ नहीं आएगी। 

वहीं राजद के विधायक अजय यादव ने कहा कि, बीजेपी राम मंदिर के नाम पर भीड़ एकठ्ठा कर रही है। क्या पता बीजेपी इस दिन वहां बमबारी करा दे और नाम पाकिस्तान का लगा दे। उन्होंने कहा कि ऐसा हो भी सकता है और नहीं भी। इस बायन पर पलटवार करते हुए ऐसे नताओं को तुरंत पकड़कर जेल में डाल देना चाहिए। ऐसे बयान से उनकी मानसिकता दिखाई देती है। ऐसे लोगों के पूरे परिवार और परिवारिक इतिहास को खंगाला चाहिए। 

मालूम हो कि केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर इंडिया गठबंधन को बनाया है। वहीं इस गठबंधन में सीटों को लेकर माथा पच्ची जारी है। वहीं जदयू ने 17 सीटों पर दावा किया है। जदयू का कहना है कि सीट शेयरिंग को लेकर उनसे बात करने की आवश्यकता नहीं है। राजद, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी बात करे। वहीं इसे लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि, कोई भी कितनी भी सीट पर चुनाव लड़े महत्व नहीं रखता है। जदयू 17 सीट पर चुनाव लड़े या 32 सीट पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। लोकसभा चुनाव में बिहार के सभी सीटों पर बीजेपी की जीत निश्चित है। 

Suggested News