बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नागपुर में विस्फोटक बनानेवाली फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, पांच मजदूरों की हुई मौत, कई घायल

नागपुर में विस्फोटक बनानेवाली फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, पांच मजदूरों की हुई मौत, कई घायल

NAGPUR : महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक बनानेवाली फैक्ट्री में गुरुवार को बड़ा धमाका हो गया। जब यह घटना हुई, उस समय फैक्ट्री में कई मजदूर मौजूद थे। जिसमें अब तक पांच मजदूरों के मारे जाने की खबर सामने आई है। वहीं कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। विस्फोट की सूचना के बाद कई दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे हैं और अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। करीब 2 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। मरनेवालों में चार महिलाएं शामिल हैं।

घटना नागपुर के धमाना इलाके में स्थित चामुंडी बारूद कंपनी में करीब डेढ़ बजे यह ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। ब्लास्ट इतना तेज था कि आस-पास के कई इलाकों तक इसकी गूंज सुनाई दी है। वहीं जिसका धुंआ कई किलोमीटर दूर तक देखा गया। फिलहाल, दमकल की टीमें लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। इसके बावजूद अब तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल की गाड़ियां अब भी मौके पर जुटी हैं। 

चार महिलाओं की मौत

मृतकों में 4 महिलाएं बताई जा रही हैं। हालांकि, फैक्ट्री में आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। मामले की जानकारी देते हुए नागपुर पुलिस आयुक्त ने कहा कि धामना में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटना सामने आई है। विस्फोट में अब तक 5 लोगों की मौत हुई है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। बता दें, घटनास्थल पर शरद पवार गुट के एनसीपी नेता अनिल देशमुख भी मौजूद हैं।

Suggested News