बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: पटना में दिनदहाड़े 12 लाख की चोरी, बंद घर से ज्वेलरी लेकर रफूचक्कर हुए बदमाश, मचा हड़कंप

BREAKING: पटना में दिनदहाड़े 12 लाख की चोरी, बंद घर से ज्वेलरी लेकर रफूचक्कर हुए बदमाश, मचा हड़कंप

PATNA: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना का है। जहां दिनदहाड़े चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोर बंद घर से 12 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए हैं। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। 

दरअसल, मामला बायपास थाना क्षेत्र की है। जहां दिन के उजाले में हो चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि छोटी पहाड़ी स्थित इंद्रलोक नगर में बीते मंगलवार को अनुराधा कुमारी अपने फ्लैट को बंद कर मार्केट चली गईं। करीब चार घण्टे बाद जब अनुराधा वापस लौटी। तो उनके होश उड़ गए। 

उन्होंने देखा की दरवाजा टूटा हुआ है। जब अनुराधा घर के अंदर गयी तब उन्होंने देखा की रूम में रखे गोदरेज का लॉकर टूटा हुआ है। लॉकर में मौजूद सोने चांदी के जेवरात नहीं है। अनुराधा ने मामले की सूचना बायपास थाना को दी। जिसके बाद पुलिस पीड़िता के फ्लैट में पहुँची। जिसके बाद पुलिस ने वस्तु स्थिति को देखा। फिलहाल अनुराधा कुमारी के घर से करीब 10 से 12 लाख के गहनों की चोरी कर ली गयी है। पीड़िता ने थाने में इसका लिखित कम्प्लेन कर दिया है।


पटना से रजनीश की रिपोर्ट

Suggested News