बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: देश का बजट आज, वित्त मंत्रालय पहुंची निर्मला सीतारमण, थोड़ी देर में राष्ट्रपति को सौंपेंगी बजट की कॉपी

BREAKING: देश का बजट आज, वित्त मंत्रालय पहुंची निर्मला सीतारमण, थोड़ी देर में राष्ट्रपति को सौंपेंगी बजट की कॉपी

DESK: मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट आज संसद में पेश होना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी मंगलवार को बजट पेश करेंगी। सुबह 11 बजे संसद के निचले सदन लोकसभा में निर्मला सीतारणण एक बार फिर बजट को संसद पटल पर रखेंगी। मिली जानकारी अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंच गई हैं। वे थोड़ी देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी। वे राष्ट्रपति को बजट की कॉपी भी सौंपेंगी। बता दें कि, वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण का यह सातवां बजट होगा। 

इसके साथ ही वह मोरारजी देसाई के छह बजट पेश करने का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगी। 1959 से 1964 तक देश के वित्त मंत्री रहे देसाई ने रिकॉर्ड छह बजट पेश किए, जिनमें से पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट था। मालूम हो कि, इस साल पेश होने वाला यह दूसरा बजट है। इससे पहले वित्त मंत्री 1 फरवरी 2024 को लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट  पेश कर चुकी हैं। 

इससे पहले चुनावी साल होने के चलते 1 फरवरी को पेश हुए अंतरिम बजट में खास नीतिगत बदलाव नहीं देखे गए थे। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पूर्ण बजट में सरकार टैक्स पेयर्स और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान कर सकती है। वेतन भोगी वर्ग को आज बजट से बहुत उम्मीदें हैं। इनके पीछे सबसे बड़ी वजह है, साल 2024 के अंतरिम बजट में टैक्सपेयर्स को अधिक राहत का न मिलना।  

फिलहाल भारत की आर्थिक नीति में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। चुनाव के बाद का यह बजट पहले तय लक्ष्यों को मजबूती देगा। इससे पहले अंतरिम बजट में बुनियादी ढांचे पर खर्च, विनिर्माण क्षेत्र को समर्थन और राजकोषीय विवेक पर जोर दिया गया था।

Suggested News