बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: पटना के अटल पथ पर हुआ बड़ा हादसा, निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

BREAKING: पटना के अटल पथ पर हुआ बड़ा हादसा, निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

PATNA: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो मजदूरों की मौत से हड़कंप मच गया है। दरअसल, मामला पटना के अटल पथ के पास का है। जहां निर्माण कार्य में लगे दो मजदूर की मौत हो गई। कार्य करने के दौरान मजदूर दब गए है। दोनों को आनन फानन में निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। घटना अटल पथ के निर्माणाधीन आईटी बिल्डिंग का बताया जा रहा है। जिसके निर्माण कार्य के लिए ट्रक से ग्रेनाइट पत्थर आया था जिसको उतरने के दौरान ये हादसा हुआ है। जिसमें दो मजदूर घटना के शिकार हुए है। मिली जानकारी के अनुसार घटना में मृतक मजदूरों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घटना की सूचना पर पाटलिपुत्र थाना की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।


पटना से अनिल की रिपोर्ट

Suggested News