LATEST NEWS

BREAKING: नंद किशोर यादव ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए किया नामाकंन, सीएम और डिप्टी सीएम रहे मौजूद

BREAKING: नंद किशोर यादव ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए किया नामाकंन, सीएम और डिप्टी सीएम रहे मौजूद

PATNA: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र के पहले दिन सीएम नीतीश की एनडीए सरकार ने फ्लोर टेस्ट बहुमत हासिल किया। वहीं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिला अविश्वास प्रस्ताव रखा गया जिसमें पक्ष में 125 और विपक्ष में 112 वोट पड़े जिसके बाद अवध बिहारी चौधरी अध्यक्ष पद से हट गए। वहीं कल की कार्यवाही का संचालन उपाध्यक्ष महेश्वरी हजारी ने की। 

वहीं आज सुबह-सुबह बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद थे। वहीं विपक्ष की ओर से अध्यक्ष पद के लिए कोई कैंडिडेट नहीं है। नंदकिशोर यादव 7 बार विधायक रहे हैं। 

नंद किशोर यादव कौन हैं

नंदकिशोर यादव BJP के वरिष्ठ नेता हैं। 1978 में वह पहली बार पटना नगर निगम चुनाव में पार्षद बने थे। इसके बाद 182 में पटना के उपमहापौर बने। 1983 में पार्टी ने उन्हें पटना का महानगर अध्यक्ष बना दिया। 1990 में वह बिहार के युवा मोर्चा अध्यक्ष बने। 1995 में नंद किशोर यादव पटना के पूर्वी क्षेत्र से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े और उन्हें जीत मिली। नंद किशोर यादव ने पटना साहिब विधानसभा सीट का सात बार प्रतिनिधित्व किया है। नीतीश कुमार की सरकार में उन्होंने पद निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग जैसी बड़ी जिम्मेदारी निभाई। वह नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।

RSS के हैं करीबी

बीजेपी नेता नंद किशोर यादव का जन्म 26 अगस्त 1953 को पटना में हुआ। छात्र जीवन से अपने सियासी करियर की शुरुआत करने वाले नंद किशोर यादव आरएसएस के सक्रिय सदस्य भी हैं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत अखिल विद्यार्थी परिषद से जुड़ने के बाद शुरु की। लंबे समय तक यह आरएसएस में सक्रिय रहे। इन्हें आरएसएस की भी करीबी माना जाता है।

Editor's Picks