बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING: दही चीनी खिलाकर राष्ट्रपति ने सीतारमण को दिया खास शगुन, बजट कॉपी के साथ पहुंची संसद

BREAKING: दही चीनी खिलाकर राष्ट्रपति ने सीतारमण को दिया खास शगुन, बजट कॉपी के साथ पहुंची संसद

PATNA: मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट आज संसद में पेश होना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी मंगलवार को बजट पेश करेंगी। सुबह 11 बजे संसद के निचले सदन लोकसभा में निर्मला सीतारमण एक बार फिर बजट को संसद पटल पर रखेंगी। वित्त मंत्री संसद पहुंच चुकी हैं। संसद आने से पहले सीतारमण ने राष्ट्रपति से मुलाकात की है। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश करने वाली हैं। वे सुबह वित्त मंत्रालय से निकलकर राष्ट्रपति भवन पहुंची। जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। साथ ही राष्ट्रपति को बजट की एक कॉपी भी सौंपी। जिसके बाद वे संसद के लिए रवाना होंगी।

बता दें कि, बजट टैबलेट लेकर निर्मला सीतारमण संसद पहुंच गई हैं। संसद में सुबह 11 बजे बजट पेश होने वाला है। राष्ट्रपति ने दही चीनी खिलाकर सीतारमण को संसद के लिए रवाना किया। वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति से बजट पेश करने की अनुमति ले ली है। 

Suggested News