बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी में बवाल! दूल्हे के भाई ने दुल्हन के मामा पर किया चाकू से हमला, नतीजा बिना वधू को लिए वापस लौटी बारात

शादी में बवाल! दूल्हे के भाई ने दुल्हन के मामा पर किया चाकू से हमला, नतीजा बिना वधू को लिए वापस लौटी बारात

MUZAFFARPUR : बारात लेकर दुल्हन लेने गए दूल्हे को अपने भाई की करतूत के कारण खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। बताया गया कि नशे की हालत में बारातियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान  दूल्हे के भाई ने दुल्हन के मामा पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसका नतीजा यह हुआ कि बिना दुल्हन के ही बारात को वापस लौटना पड़ा। वहीं मारपीट का यह मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है।

मामला जिले के पारू थाना क्षेत्र के मोहजामा गांव से जुड़ा है। लड़की के मामा ने पुलिस को बताया है कि उसकी बहन की ननद का परिवार काफी गरीब है। उसकी बेटी की शादी पारू थाने के फतेहाबाद गांव निवासी छोटेलाल साह के पुत्र रंजीत कुमार साह के साथ तय हुई थी। उपहार स्वरूप चार लाख नकद और 20 ग्राम की सोने की चेन दी गई थी।

बुधवार की रात बरात मोहजामा पहुंची, लेकिन अधिकतर लोग नशे में धुत्त थे। करीब एक बजे रात में दरवाजा लगने के बाद दूल्हे को आदर के साथ गाड़ी से उतारा जा रहा था। इसी दौरान दूल्हे के भाई गुलशन ने गाली-गलौच करते हुए चाकू से वार कर दिया। वहीं नशे की हालत में विवाद बढ़ने पर दूल्हा और उसके रिश्तेदारों ने वधू पक्ष के लोगों पर हाथ साफ किया। मारपीट कर आधा दर्जन महिला व पुरुषों को घायल कर दिया।

इसके बाद बिना शादी रचाए ही बरात वापस लौट गई। इस मामले में दुल्हन की रिश्तेदारी के मामा प्रभात कुमार ने पारू थाने में दूल्हा समेत 10 लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत की है। दूल्हा व बराती पक्ष पर गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया है।

मामा ने ही किया था शादी का इंतजाम

मनियारी थाना क्षेत्र के महंत मनियारी गांव निवासी व लड़की के पिता मनोज कुमार ने रोते हुए बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। इस कारण रिश्ते के मामा ने अपने घर पर उनकी बेटी की शादी का इंतजाम किया था।


Suggested News