बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संसद में बवाल, 'इंडिया' का भेदभावपूर्ण बजट पर सवाल, मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

संसद में बवाल, 'इंडिया' का भेदभावपूर्ण बजट पर सवाल, मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

DESK. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट को विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों के लिए भेदभावपूर्ण बजट करार देते हुए बुधवार को संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया. इंडिया गठबंधन के सांसद इस बजट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने इसे 'भेदभावपूर्ण' बजट मानते हैं। विपक्षी दल का दावा है कि आंध्र प्रदेश और बिहार को बड़ी मात्रा में धन दिया गया है ताकि भाजपा के सहयोगी दल- टीडीपी और जेडी(यू) खुश रहें, क्योंकि इस बार मोदी सरकार को सत्ता में बने रहने के लिए उनके समर्थन की जरूरत है।  साथ ही गैर एनडीए शासित राज्यों के साथ बजट में सौतेला व्यवहार किया गया. 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजट को भेदभावपूर्ण करार दिया. वहीं संसद में केंद्रीय बजट 2024 के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के विरोध पर कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा, कल बैठक में इंडिया ब्लॉक के सभी नेता मौजूद थे। केंद्रीय बजट 2024 में भेदभाव का विरोध करने के लिए उन सभी की एक राय है. इसलिए आज सुबह 10:30 बजे हम संसद के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। हम सदन के अंदर भी विरोध प्रदर्शन करेंगे. हम विपक्षी दल द्वारा शासित राज्यों के साथ भेदभाव को उजागर करेंगे। हम बजट प्रस्तावों की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।"

वहीं बजट चर्चा में कांग्रेस के पहले तीन वक्ता के रूप में बुधवार को कुमारी शैलजा, शशि थरूर और प्रणीति शिंदे लोकसभा में कांग्रेस का पक्ष रखेगे. इस बीच, लोकसभा में दिए जाने वाले जवाबों को लेकर कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी 18वीं लोकसभा के बजट सत्र के पहले बुधवार के प्रश्नकाल के दौरान सवालों के जवाब देने के लिए आज लोकसभा में उपस्थित होंगे? साथ ही बजट पर टैगोर ने निराशा जताई. 


Suggested News