बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

GAYA NEWS : चोरों ने गायब किये लाखों के सामान, जांच में जुटी पुलिस

GAYA NEWS : चोरों ने गायब किये लाखों के सामान, जांच में जुटी पुलिस

GAYA : जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के नरियाही गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नगदी पार कर दी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार के शाम नरियाही गांव अधिकांश पुरुष बारात में शामिल होने चले गए थे। घर पर सिर्फ महिलाएं लोग थी। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने कलाम अंसारी एवं पधारथ यादव के घर में रखे अटैची ,बक्से को लेकर भाग गए। इसकी सूचना तब मिली जब ग्रामीण सुबह शौच करने के लिए बधार में गए थे। लोगों की नजर टूटे हुए अटैची बक्से पर पड़ी। 

वही चोरी की घटना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।भाजपा नेता नवीन प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि चुराए गए बक्सा में समूह का दस हजार एवं करीब एक लाख के जेवर था।  वही कलाम अंसारी के बक्सा में करीब ₹700 था। जिसे चोरों ने चोरी का अंजाम देकर बक्से को बधार में फेंक कर फरार हो गया।  घटना की जानकारी मिलते ही गुरुआ पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।  

पीड़ित परिवार ने चोरी की घटना के कई घंटा गुजर जाने के बाद भी गुरुआ थाने में किसी प्रकार की एफआईआर दर्ज नहीं कराई।  थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News