बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा के लिए सीएम नीतीश की नई रणनीति, बनाई 'सुपर 20' की टीम, जानें किसी मिली कौन सी जगह ?

बिहार विधानसभा के लिए सीएम नीतीश की नई रणनीति, बनाई 'सुपर 20' की टीम, जानें किसी मिली कौन सी जगह ?

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन मोड में हैं। सीएम नीतीश विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए राजनीतिक रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सीएम नीतीश ने 'सुपर 20' की नई टीम बनाई है। सीएम नीतीश की पार्टी जदयू ने 'टॉप 20' की लिस्ट जारी कर दी गई। वहीं इस लिस्ट में IAS मनीष कुमार वर्मा को खास जगह मिली है। बता दें कि मनीष कुमार वर्मा रिटार्यड आईएएस हैं, जिन्होंने हाल ही में जदयू पार्टी ज्वाइन किया था। जिसके बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। 

20 नेताओं की लिस्ट में उन्हें सातवें नंबर पर जगह मिली है। हालांकि, आठ महासचिवों में उनका नाम सबसे ऊपर रखा गया है। दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने JDU की नई टीम बनाई है। इसमें 20 नेताओं को जगह मिली है। जदयू की ओर से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई लिस्ट जारी की गई है। जदयू की इस लिस्ट में 20 सदस्य शामिल किए गए हैं। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा टॉप पर हैं। वहीं, वशिष्ठ नारायण सिंह की अहमियत बरकरार है, वो वाइस प्रेसिंडेंट बनाए गए हैं।

दिल्ली में नीतीश कुमार के लिए फिल्डिंग सेट करने वाले केसी त्यागी पॉलिटिकल एडवाइजर और स्पोक्सपर्सन के पोजिशन पर हैं। वाल्मीकिनगर के सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन को खजाने की जिम्मेदारी दी गई है। वो ट्रेजरर बनाए गए हैं। जबकि, राजीव रंजन जनरल सेक्रेटरी और स्पोक्सपर्सन के पद पर हैं। 20 सदस्यीय टीम में इनके अलावे 8 जनरल सेक्रेटरी और 6 सेक्रेटरी का नाम शामिल हैं।

8 जनरल सेक्रेटरी मनीष कुमार वर्मा, अफाक अहमद खान, भगवान सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिचंद्र पटेल, राज सिंह मान और इंजीनियर सुनील कुमार का नाम शामिल है। वहीं 6 सेक्रेटरी मेंविनोद प्रसाद यादव, विद्या सागर निषाद, राजीव रंजन प्रसाद, दयानंद राय, संजय कुमार और मोहम्मद निसार शामिल हैं।

Suggested News