बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाथरस कांड को लेकर देशव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस पार्टी, पढ़िए पूरी खबर

हाथरस कांड को लेकर देशव्यापी अभियान चलाएगी कांग्रेस पार्टी, पढ़िए पूरी खबर

RANCHI : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देनेवाली भाजपा का खुद के शासित प्रदेशों में विधि-व्यवस्था का बुरा हाल देखने को मिला है. कांग्रेस पार्टी ने हाथरस कांड के खिलाफ स्पीक अप फॉर वूमेन सेफ्टी के तहत कल 12 अक्टूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से देशव्यापी अभियान चलाने का निर्णय लिया है. 

प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि स्पीक अप फॉर वेमेन सेफ्टी के नाम से राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन कैम्पेन कल सुबह दस बजे से अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, मंत्री, सभी विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सअप और यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर महिला सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद करेंगे. पूरे देश में एक साथ सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जाएगा. 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के हवाले से लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि इस ऑनलाइन अभियान के दौरान दो प्रमुख मांगें होगी. पहला बलात्कारियों को बचाना बंद करो और बलात्कार पीड़िताओं को लज्जित करना बंद करो शामिल है. 

उन्होंने बताया कि देश को विकास के रास्ते पर ले जाने में महिलाओं की भूमिका भी पुरुषों के सामान है. संविधान  भी उन्हें समानता का अधिकार देता है. लेकिन भाजपा शासित राज्यों में महिला सुरक्षा खतरे में पड़ गयी है. इसलिए यह आवाज बुलंद करना पड़ रहा है. 

रांची से मोइजुद्दीन की रिपोर्ट


Suggested News