बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : शेरघाटी कोर्ट परिसर में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी

BIG BREAKING : शेरघाटी कोर्ट परिसर में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी

GAYA : बिहार के गया जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। पुलिस एक घटना का खुलासा भी नहीं कर पाती है, तबतक अपराधी दूसरी गंभीर घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। 

ताज़ा मामला शेरघाटी कोर्ट परिसर में सामने आया है। जहाँ  अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए फोटू खान पर अपराधियों ने गोली चलाई। उसे दो गोली लगी है। एक पुलिसकर्मी के भी घायल है। फोटू खान को ही टारगेट करके अपराधियों ने फायरिंग की है। उसके हाथ में गोली लगी है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लिया है।

अनवर हत्याकांड का आरोपी है फोटू खान

अगस्त 2023 में लोजपा (रा) के नेता मोहम्मद अनवर की सैलून में बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का फोटू खान आरोपी है।

गया से मनोज की रिपोर्ट 


Suggested News