बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष बने दिलीप जायसवाल, विधान परिषद में बधाईयों का लगा तांता, राजद एमएलसी नेइस बात पर ली चुटकी

बिहार BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष बने दिलीप जायसवाल, विधान परिषद में बधाईयों का लगा तांता, राजद एमएलसी नेइस बात पर ली चुटकी

PATNA: बीजेपी के विधान पार्षद व राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधऱी के बाद वैश्य नेता दिलीप जायसवाल को कमान दिया गया है। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से पत्र जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने डॉ. दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष बनाए जाने का पत्र जारी किया है। 

वहीं आज बिहार विधान सभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन विधान परिषद के सभी सदस्यों ने बीजेपी के नव निर्चाचित प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बधाई दी। पक्ष विपक्ष के नेताओं ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी, बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव, राजद एमएसली सुनील सिंह, जदयू एमएलसी संजीव कुमार सिंह, 

विधान परिषद की ओर से सभी सदस्यों ने बीजेपी के नव निर्चाचित प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बधाई दिया, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी नवल किशोर यादव सुनील सिंह सहित संजीव कुमार सिंह विनोद जायसवाल, संजय मयूख जीवन कुमार निवेदिता सिंह ने भी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है। 

साथ ही विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी। वहीं इस बीच भाजपा नेता संजय मयूख के द्वारा बीजेपी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहने पर राजद एमएलसी सुनील सिंह ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहने की कोई जरुरत नहीं थी।

वहीं राजद एमएलसी के बयान पर पवटवार करते हुए नवल किशोर यादव ने कहा कि, हमारे नेता ने कुछ गलत नहीं कहा है। बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है ही। वो बात अलग है कि सुनील सिंह को ये बात हजम नहीं हो रही है। बता दें कि, राजद एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता पर तलवार लटकी हुई है जिसके कारण विधान परिषद में विपक्ष भारी बवाल कर रहे हैं।   

पटना से वंदना की रिपोर्ट

Suggested News