बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : डॉक्टर का अपहरण कर बदमाशों ने की एक सप्ताह तक पिटाई, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : डॉक्टर का अपहरण कर बदमाशों ने की एक सप्ताह तक पिटाई, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BAGAHA : जिले में एक झोला छाप डॉक्टर का अपहरण कर एक सप्ताह तक उसकी पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। पटखौली पुलिस ने सूचना मिलते ही उसको बरामद कर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती किया है। साथ ही छापेमारी करते हुए अपहरण में शामिल दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 

थानाध्यक्ष लालबाबू यादव ने बताया कि साकेत कुमार पाठक व संतोष श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करते हुए अपहृत चिकित्सक को बरामद कर लिया गया है। लप्पू तिवारी सहित अन्य अभियुक्त फरार हैं। 

उन्होंने कहा की प्रथम दृष्टया मामला लेन देन का लग रहा है। हालाँकि गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। आवेदन के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर पिटाई के बाद डॉक्टर के परिजनों में दहशत का माहौल है। पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाया है। 



Suggested News