बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुज़फरपुर में निर्विरोध चुनाव जीतकर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने डॉ. निशांत शेखर, कोषाध्यक्ष पद पर हुई वोटिंग

मुज़फरपुर में निर्विरोध चुनाव जीतकर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने डॉ. निशांत शेखर, कोषाध्यक्ष पद पर हुई वोटिंग

MUZAFFARPUR : सोमवार को महिला शिल्प कला भवन महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में 2 बजे से चुनाव प्रारंभ हुआ। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नलिन विलोचन के द्वारा महाविद्यालय की अंग्रेजी विभाग की डॉ विनम्रता एवं प्रेमलता कुमारी इतिहास विभाग को पर्यवेक्षक बनाया गया। 


कर्मचारियों ने अध्यक्ष पद पर डॉ निशांत शेखर एवं सचिव पद पर सुरेंद्र राम को निर्विरोध चुना गया। 12 वर्षों से वे लगातार कर्मचारियों के लिए हक हुक की लड़ाई लड़ते रहे। जिसके कारण डॉक्टर निशांत शेखर को सभी कर्मचारियों ने सहमति से अध्यक्ष बना लिया। 

कोषाध्यक्ष पद पर मतदान हुआ। जिसमें महाविद्यालय के उमेश राम एवं संजीव कुमार खड़े थे। उमेश राम को 13 वोट मिले एवं संजीव कुमार को 7 वोट मिले। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर निशांत शेखर ने कहा कि मैं पूर्व में भी 12 साल अध्यक्ष रह चुका हूं और कर्मचारियों का कार्य हमेशा कराते रहें और उनकी मदद विश्वविद्यालय स्तर पर हमेशा करते रहें। 

उन्होंने कहा की यह जीत मेरी नहीं कर्मचारियों की जीत है। लोग भी तत्पर होकर उनका कार्य कराते रहेंगे। इस मौके पर चंद्रमा से सीमा कुमारी जानकी कुमारी उमेश सिंह राजेश राम राधेश वर्मा दिनेश पंडित जितेंद्र कुमार एवं दिनेश कुमार एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट 

Suggested News