बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में मिली जेडीयू को मान्यता, जानिए नीतीश कुमार की पार्टी का क्या है अगला लक्ष्य?

बिहार के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में मिली जेडीयू को मान्यता, जानिए नीतीश कुमार की पार्टी का क्या है अगला लक्ष्य?

PATNA : जेडीयू को बड़ी सफलता मिली है। चुनाव आयोग ने जेडीयू को अरुणाचल प्रदेश में राज्य पार्टी की मान्यता प्रदान कर दी है। पार्टी के चुनाव चिन्ह तीर को अब अरुणाचल प्रदेश के लिए रिजर्व कर दियाय है।  भारत निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही जेडीयू को अब बिहार के साथ ही अरुणाचल प्रदेश में भी मान्यता प्राप्त राज्य पार्टी के रुप में मान्यता मिल गई है।

जेडीयू अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है। अरुणाचल में 60 सदस्यीय विधानसभा में जेडीयू को 7 सीटों पर जीत मिली थी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में बिहार से शानदार कामयाबी हासिल करने के बाद जेडीयू ने वर्ष 2020 के अंत तक राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

एनडीए में शामिल जेडीयू ने बिहार में 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से 16 पर जीत हासिल की। जेडीयू ने अगला लक्ष्य राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने का रखा है।

बता दें कि राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता के लिए कम से कम चार राज्यों में राज्य पार्टी की मान्यता जरुरी होती है। 


Suggested News