बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक पेड़ माँ के नाम अभियान! एनएचएआई अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने नेशनल हाइवे पर लगाए सैंकड़ों पौधे

एक पेड़ माँ के नाम अभियान! एनएचएआई अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने नेशनल हाइवे पर लगाए सैंकड़ों पौधे

PATNA : देश के जलवायु परिवर्तन में हो रहे बदलाव को देखते हुए देश की सरकार क़ई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है, उन्ही में से एक अभियान "एक पेड़ माँ के नाम है।" जिसके तहत पूरे देश मे पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यह अभियान जलवायु परिवर्तन की समस्या का सबसे सटीक जवाब है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की। जिसके बाद इस अभियान के तहत आज राजधानी पटना में एनएचएआई के अधिकारियों सहित पटना बख्तियारपुर टॉल्वे के अधिकारी,पदाधिकारी,दिदारगंज थानाध्यक्ष और अन्य स्टाफ ने एक साथ पौधरोपण किया। 

यह पौधरोपण दिदारगंज टॉल प्लाजा के 500 मीटर आगे नेशनल हाइवे के मुख्य सड़कों पर किया गया। इस अभियान के तहत लगभग 5000 पौधे लगाए जाने है। मुख्य रूप से तीन तरह के पौधे बैगनवेलिया, कनैल,करवीर जैसे पौधे लगाए गए है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आज "एक पेड़ माँ के नाम"अभियान के तहत  लगभग तीन तरह के पौधों  लगाए जा रहे है। विश्व में जलवायु परिवर्तन को लेकर जो चिंताएं बढ़ी है। यह अभियान उसी का जवाब है। 

5000 पौधे लगाने का लक्ष्य

वहीं दीदारगंज टॉल्वे मैनेजर प्रभाकर सिंह ने कहा कि पौधे के बड़े होने तक उसके बच्चे की तरह देखभाल करो, बाद में बड़ा होने पर बह आपकी माँ की तरह चिंता करेगा। वहीं दीदारगंज थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा कि यह अभियान बहुत ही पहल है।इस अभियान के तहत करीव 5000 पौधे लगाए जाने है। जिसकी शुरुआत आज से हो चूंकि है।इस मौके पर कंसल्टेंट महफूज आलम,संजीव कुमार भी मौजूद रहे।

REPORT - RAJNISH

Suggested News