बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में दो प्रखंडों के तीन पैक्सों में 5.48 करोड़ रूपये की धान की राशि का गबन, डीएम के निर्देश पर आरोपियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

पटना में दो प्रखंडों के तीन पैक्सों में 5.48 करोड़ रूपये की धान की राशि का गबन, डीएम के निर्देश पर आरोपियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

PATNA : जिले के पालीगंज अनुमंडल के दो प्रखंडों के तीन पैक्स में 5.48 करोड़ राशि के धान का गबन पैक्स अध्यक्षों, प्रबन्धक और कार्य सदस्यों द्वारा करने का मामला जांच के बाद समाने आया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित थाने में पैक्स अध्यक्षों, प्रबंधकों और कार्यकारणी सदस्यो पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक पटना जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर सीएमआर आपूर्ति में काम में लापरवाही बरतते वाले पैक्स जांच की जा रही है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ऐसे पैक्स की जांच कर रहे हैं। इससे पहले भी पांच पैक्सो के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। 

दुल्हन बाजार प्रखंड के धाना -निसरपुरा पैक्स के खिलाफ रानी तालाब थाने में अध्यक्ष मनोज कुमार ,प्रबंधक अमर ज्योति के अलावा 10 कार्यकारिणी सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। धाना निसरपुरा पैक्स में 1448.850 टन धान की खरीद हुई थी। जिसमें 261 टन सीएमआर की आपूर्ति की गई। जबकि 23 जुलाई तक 389 टन धान की आपूर्ति की खरीदी हुई थी। इसमें 261 तन सीएमआर की आपूर्ति की गई। जबकि 23 जुलाई तक 389 टन धान की आपूर्ति संबंधित राइस मिल को की गई। वहीं गोदाम में 1059.634 टन धान मात्रा बचनी चाहिए थी। लेकिन जांच के दौरान पैक्स गोदाम में नहीं मिला। इसमें करीब 2.34 करोड़ राशि की गबन होने की बात सामने आई है।

इसी तरह से दो अन्य पैक्सो में एक पालीगंज और दो दुल्हन बाजार प्रखंड के पैक्स में सामने आई है। सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किया जा रहा है। तीनों पैक्स में मिलाकर कुल 5.48 की बड़े राशि का गबन करने का मामला सामने आया है।

पटना से अमलेश की रिपोर्ट

Suggested News