बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद गुस्से में पूरा विपक्ष, नीतीश के शासन को बताया महाजंगलराज, राज्यपाल से राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद गुस्से में पूरा विपक्ष, नीतीश के शासन को बताया महाजंगलराज, राज्यपाल से राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

PATNA : बिहार के दरभंगा में आज सुबह जिस तरह वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की उनके ही घर में नृशंस तरीके से हत्या की गई। उसके बाद बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार हत्या, लूट, दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। अब सहनी के पिता की हत्या के बाद बिहार में पूरा विपक्ष नीतीश कुमार की सरकार पर हमलावर हो गया है और बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग शुरू हो गई है।

महुआ से विधायक मुकेश रोशन ने मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद बिहार में नीतीश सरकार के शासन को महाजंगलराज बताया है। उन्होंने सहनी की पिता की हत्या को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जब एक पूर्व मंत्री के परिवार में इस तरह नृशंस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है, तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी यह समझा जा सकता है।

राज्यपाल लें संज्ञान

मुकेश रोशन ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर राज्यपाल से मांग की है कि वह इस पर संज्ञान लें और प्रदेश में कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेते हुए राष्ट्रपति शासन लागू करें। मुकेश रोशन ने बिहार की जनता अब नीतीश सरकार पर विश्वास नहीं करती है। 

सहनी के पिता की हत्या खराब कानून व्यवस्था का प्रमाण पत्र

वहीं राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सहनी के पिता की हत्या को बिहार की खराब कानून व्यवस्था का प्रमाण पत्र बताया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक जिले में नहीं है। बल्कि हर जिले में यह प्रमाण पत्र देखने को मिल रहा है। सचिवालय से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक कोई सुरक्षित नहीं है। नीतीश सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है।




Suggested News