बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में बेटी की शादी से पहले वज्रपात से किसान की हुई मौत, प्रशासन ने परिजनों को दिए 4 लाख रूपये की अनुग्रह राशि

मुंगेर में बेटी की शादी से पहले वज्रपात से किसान की हुई मौत, प्रशासन ने परिजनों को दिए 4 लाख रूपये की अनुग्रह राशि

MUNGER : मुंगेर के हवेली खड़गपुर में खेत में काम कर रहे एक किसान की बारिश के साथ हुई वज्रपात से मौत हो गयी। जिससे मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के दरियापुर वन पंचायत अंतर्गत दढ़ियार गांव में खेत में कम कर रहे एक किसान की अचानक बारिश के साथ हुई वज्रपात से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के दढ़ियार गांव निवासी रूदो यादव का 40 वर्षीय विकलांग पुत्र फंटुस यादव अपने खेत में काम कर रहा था कि तभी अचानक बारिश के साथ वज्रपात हो गई। जिसके चपेट में आने से फंटुस यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि परिजनों एवं ग्रामीणों की सहायता से फंटुस यादव को खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांचोंपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि मृतक फंटूश यादव दो भाई है। छोटा भाई दिल्ली में मजदूरी करता है। मृतक फंटुस शारीरिक रूप से विकलांग था और गांव में ही रहकर खेती किसानी का काम करता था। मृतक को एकमात्र पुत्री कुमकुम कुमारी है,जिसकी इसी महीने शादी होने वाली थी। 

इस घटना की सूचना मिलने पर खड़गपुर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन एवं अंचलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने मृतक की पत्नी टुन्नी यादव को अंचल कार्यालय में बुलाकर आपदा प्रबंधन के तरफ से मिलने वाली राशि 4 लाख का चेक सौंपा है। 

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News