बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मवेशी ले जाने के विवाद में फायरिंग, दो युवको को लगी गोली

मवेशी ले जाने के विवाद में फायरिंग, दो युवको को लगी गोली

NALANDA : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां मवेशी ले जाने के विवाद में फायरिंग हुई है। घटना में दो युवको को गोली लगी है। जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले सिलाव थाना क्षेत्र के करियन्ना गांव में मवेशी ले जाने के विवाद पहले मारपीट और बाद में दर्जनो राउंड फायरिगं हुए। इस घटना में करियन्ना निवासी उमेश सिंह के पुत्र कौशल कुमार उर्फ छोटू और भतीजा प्रिंस कुमार को गोली लग गई। 

गोली लगने के बाद आनन-फानन में दोनो को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।  

बताया जा रहा है कि कौशल रविवार की शाम गांव से अपना भैंस लेकर जा रहा था। उसी दौरान गांव के दबंगों ने उसे आगे से इस रास्ते से जानवर ले जाने से मना किया। जिसपर कौशल ने विरोध किया। बात धीरे-धीरे बढ़ने लगी और हल्ला सुनकर कौशल का चाचा, चचेरा भाई प्रिंश और अन्य लोग वहां पहुंचे। 

लोगो को देखकर दबंग घर से राइफल लेकर आएं और फायरिंग करने लगे। गोलीबारी से वहां भगदड़ मच गयी। वहीं घटना में कौशल और उसके भाई प्रिंश को गोली लग गई।  

घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News