बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना से दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु की फ्लाइट आज भी रद्द, सर्वर खराबी का असर बरकरार, यात्री परेशानी

पटना से दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु की फ्लाइट आज भी रद्द, सर्वर खराबी का असर बरकरार, यात्री परेशानी

PATNA: पटना से दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु सहित अन्य शहरों में आने- जाने वाली फ्लाइट आज भी रद्द कर दी गई है। दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी आने के बाद रेल हवाई सहित कई सेवाओं में वाधा देखने को मिल रहा है। सर्वर ठीक करने के दो दिन बाद भी इसका असर बरकरार है। शुक्रवार को भी 8 फ्लाइटें रद्द कर दी गई थी।

वहीं शनिवार को भी पटना एयरपोर्ट से आने जाने वाली इंडिगो की 6 फ्लाइट रद्द रहीं। रद्द विमानों में इंडिगो की पटना-कोलकाता-पटना, पटना-दिल्ली-पटना और स्पाइस जेट की बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु उडानें शामिल हैं। विमान कंपनी की ओर से यात्रियों को विमानों के रद्द होने की सूचना संपर्क माध्यमों से दे दी गई थी। फिर भी महीने भर पहले से बुकिंग कराकर इंतजार कर रहे यात्रियों को विमानों के रद्द होने से असुविधा हुई। 

इधर, एयर इंडिया की उड़ान संख्या  EI673 मुंबई पटना 22 मिनट की देरी से आई। इंडिगो की उड़ान संख्या 6E6223 हैदराबाद पटना 25 मिनट की देरी से आई। उड़ान संख्या 6E895 कोलकाता पटना आधे घंटे की देरी से आई। विमान संख्या SG8471 पटना दिल्ली एक घंटे 45 मिनट की देरी से आई।

सर्वर में गड़बड़ी का असर की वजह से यात्रियों के लगेज भी फंस रहे है। किसी यात्री का लगेज देर से पटना पहुंचा तो किसी विमान में यात्री पहुंच गए लेकिन उनका सामान नहीं पहुंचा। पटना में एक विशेष आयोजन में पहुंची साहित्यकार ममता कालिया का लगेज भी पटना में देरी से पहुंचा। फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां वो महीने भर पहले फ्लाइट बुक करने जाने की तैयारी में थे वहीं अब उन्हें अपनी यात्रा के लिए और इंतजार करना होगा। 

Suggested News