बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर से रहस्यमय तरीके से लापता पूर्व मुखिया वृंदावन में मिला, पत्नी ने किया था अपहरण का केस

मुजफ्फरपुर से रहस्यमय तरीके से लापता पूर्व मुखिया वृंदावन में मिला, पत्नी ने किया था अपहरण का केस

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से रहस्यमय तरीके से लापता पूर्व मुखिया मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी के वृंदावन में मिले हैं। पूर्व मुखिया के लापता होने के बाद पत्नी ने अपने पति की अपहरण की दर्ज कराई थी। जिसमेएक पूर्व मुखिया और एक अन्य व्यक्ति को  नामजद किया था। वहीं पुलिस ने पूर्व मुखिया को खोजने के लिए अलग-अलग टीम बनाई थी। 

पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मुबारक पंचायत का है। जहां से बीते दिनों मोहम्मदपुर मुबारक पंचायत के पूर्व मुखिया गोरख ठाकुर रहस्यमय तरीके से अपना मोबाइल अपने घर पर छोड़कर लापता हो गए थे। जिसके बाद परिजनों के द्वारा उनकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पूर्व मुखिया के पत्नी ने अपने पति की अपहरण की प्राथमिकी मनियारी थाने में दर्ज कराई थी। जिसमें एक पूर्व मुखिया और एक अन्य लोगों को नामजद करते हुए आरोपी बनाया था।

 वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था जो टीम लगातार पुर्व मुखिया गोरख ठाकुर के बरामदगी को लेकर अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर रही थी। इसी बीच मानवीय एक तकनीकी सूचना के आधार पर विशेष टीम को यह सूचना प्राप्त हुई कि रहस्यमय तरीके से लापता पूर्व मुखिया जी यूपी के वृंदावन में है।

 जिसके बाद एसएसपी राकेश कुमार द्वारा गठित विशेष टीम यूपी के वृंदावन के लिए रवाना हुई और पुर्व मुखिया को यूपी के वृंदावन से बरामद करने के बाद अपने साथ लेकर मनियारी थाना पर पहुंची है जिसके बाद मनियारी थाना की पुलिस और एसडीपीओ वेस्ट 2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी मनियारी थाना पर पहुंच रहस्यमय तरीके से लापता पूर्व मुखिया गोरख ठाकुर से पूछताछ कर आगे कि कारवाई में जुटी हुई है।

रिर्पोटर/मणि भूषण शर्मा

Suggested News