बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीता अम्बानी की खूबसूरती पर फ़िदा हुए फ़्रांस के राष्ट्रपति, पेरिस में हाथ चूमकर किया गर्मजोशी से स्वागत

नीता अम्बानी की खूबसूरती पर फ़िदा हुए फ़्रांस के राष्ट्रपति, पेरिस में हाथ चूमकर किया गर्मजोशी से स्वागत

DESK: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में एक अंबानी परिवार को आखिर कौन नहीं जानता है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी पिछले कुछ दिनों से अपने छोटे बेटे आनंत अंबानी की शादी को लेकर चर्चे में थे। वहीं छोटे बेटे की शादी के बाद अब नीती मुकेश अंबानी फ्रांस पहुंची हैं। जहां वे ओलंपिक प्रोग्राम में हिस्सा लिया। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं इसका फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, नीता अंबानी फ्रांस की राजधानी में हुए लुई वुइटन फाउंडेशन में 142वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सेशन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। जहां मैक्रों के गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नीता अंबानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें राष्ट्रपति उनका हाथ चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोग्राम के लिए नीता अंबानी ने कढ़ाई से सजा लाल सूट पहना था।

2024 पेरिस ओलंपिक के लिए भारत 16 खेलों में कुल 117 एथलीट भेजेगा। यह चार साल पहले टोक्यो गए 121 सदस्यीय दल से थोड़ा कम है। टोक्यो दल से गायब कुछ नामों में महिला हॉकी टीम शामिल है, जो क्वालीफाई नहीं कर पाई, मैरी कॉम, जो रिटायर हो चुकी हैं, लॉन्ग जंपर श्रीशंकर मुरली, जो चोट के कारण वापस चले गए और तलवारबाज भवानी देवी जो भी क्वालीफाई नहीं कर पाईं।

2024 पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह शुक्रवार, 26 जुलाई को होगा। इस साल के ओलंपिक में 206 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 10,500 एथलीट हिस्सा लेंगे। 24 जुलाई को ऑफिशियल उद्घाटन से पहले कुछ खेल शुरू हो जाएंगे। पेरिस ओलंपिक 2024 11 अगस्त को खत्म होगा। अंबानी फ्रांस की राजधानी में हुए लुई वुइटन फाउंडेशन में 142वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) सेशन के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। 

Suggested News