बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटी की शादी मुझसे करा दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा! युवती की शादी से एक दिन पहले सनकी आशिक ने कर दी उसके पिता की हत्या

बेटी की शादी मुझसे करा दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा! युवती की शादी से एक दिन पहले सनकी आशिक ने कर दी उसके पिता की हत्या

DESK : यूपी के एटा में जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थी। वहां दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यहां एक सनकी आशिक ने सिर्फ इसलिए होनेवाली दुल्हन के पिता की हत्या कर दी, क्योंकि वह खुद उससे शादी नहीं कर पाया। शुक्रवार को युवती की बारात आनेवाली थी। इससे पहले उसके पिता का शव गुरुवार सुबह आंगन में चारपाई पर खून से लथपथ शव मिला। दुल्हन की मां ने बेटी के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।

मामला मारहरा थाना क्षेत्र मीरापुर गांव का है। यहां माया प्रकाश परिवार के साथ रहते हैं। दुल्हन के भाई ने बताया- घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। गुरुवार शाम मेहंदी रस्म थी। रात में खाना खाकर हम लोग सो गए। गर्मी लग रही थी, इसलिए पापा घर के बाहर ही सो रहे थे। सुबह 6 बजे मां शीला देवी झाड़ू लगाने पहुंची। देखा तो पापा का शव पड़ा था। वह चीख पड़ीं। शोर सुनकर हम लोग भी पहुंच गए। थोड़ी देर में भीड़ लग गई। 

गांव के युवक ने दी थी धमकी

मृतक के बेटे ने बताया- गांव का आकाश उर्फ अभय प्रताप बहन प्रीति को पंसद करता था। उससे परेशान भी करता था। उसकी हरकतों से तंग आकर हम लोगों ने बहन की शादी तय कर दी। इसके बाद उसने घर में घुसकर शादी कैंसिल करने की धमकी दी थी।

हाथों में मेहंदी सजाए बैठी थी बेटी, सब बर्बाद हो गया

वहीं लड़की की मां ने बताया- आकाश, मेरे पति को धमकी देता था कि अपनी बेटी की शादी मेरे साथ कर दो, नहीं तो मैं कुछ भी कर सकता हूं। हम लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की। आज उसने पति की हत्या कर दी। बेटी हाथों पर मेहंदी सजाए बैठी थी। उसने सब कुछ बर्बाद कर दिया।

जांच के लिए पहुंचे एसएसपी

पुलिस को सूचना दी गई। SSP राजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। SSP राजेश कुमार ने बताया- धारदार हथियार से एक शख्स की हत्या की गई है। इनके परिवार में आपसी रंजिश बताई जा रही है। आरोपी इनकी बेटी को पसंद करता था। इसके अलावा कई और एंगल पर भी जांच की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Suggested News