बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार BJP कार्यालय के बाहर भारी लाठीचार्ज, वर्दी वालों को ही दौड़ा दौड़ा कर पुलिस ने पीटा, महिलाओं को नहीं बख्शा

बिहार BJP कार्यालय के बाहर भारी लाठीचार्ज, वर्दी वालों को ही दौड़ा दौड़ा कर पुलिस ने पीटा, महिलाओं को नहीं बख्शा

PATNA: बिहार में सियासी उलट फेर के बीच आज बीजेपी कार्यालय के बाहर ग्राम रक्षा दल के कर्मियों ने प्रदर्शन किया है। ग्राम रक्षा वाहिनी दल के लोगों ने भाजपा कार्यालय को सुबह-सुबह घेर लिया है और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं इसी बीच पुलिस औऱ ग्राम रक्षा दल के बीच झड़प की बात भी सामने आ रही है। कई कर्मियों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस प्रशासन ने इस बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि ग्राम रक्षा दल के कर्मी प्रतिबंधन एरिया में प्रदर्शन कर रहे थे इसलिए उन्हें भाजपा कार्यालय से हटाया गया है। 

जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के द्वारा भाजपा कार्यालय के बाहर जन आक्रोश आंदोलन किया जा रहा है। मानदेय और स्थाईकरण के लिए ग्राम रक्षा दल के कर्मी आंदोलन प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस दौरान कई कर्मी बेहोश भी हुए हैं। कर्मियों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। ग्राम रक्षा दल के कर्मियों का कहना है कि जब तक उनको मानदेय और स्थाईकरण नहीं किया जाएगा तब तक वह नहीं जाएंगे। 

मामला को लेकर ग्राम रक्षा दल के कर्मियों का कहना है कि मानदेय और वेतन नहीं मिल रहा है और उनका स्थाईकरण नहीं हो रहा है। वह लोग पिछले 12 से15 साल से काम कर रहे हैं। उनका परिवार अब भूखमरी का शिकार होने वाला है, लेकिन सरकार अब तक उनको वेतन नहीं दे रही है। सरकार बस आश्वासन दे रहे हैं, पूरा करोना काम करने के बाद भी अब तक वेतन नहीं मिला है।

ग्राम रक्षा दल के कर्मियों का कहना है कि सरकार उनकी बात नहीं मानी तो वह आत्मदाह कर लेंगे। सरकार को उनकी मांग (स्थीईकरण और मानदेय देना) पूरा करना ही होगा। वहीं ग्राम रक्षा दल के कर्मिय़ों ने कहा कि उनके 45 हजार कर्मी है अगर सरकार उनकी बात नहीं मानी तो सभी एक साथ आकर भाजपा कार्यालय को घेर देंगे, भाजपा के लोगों को कार्यालय छोड़ कर भागना पड़ेगा। कर्मियों का कहना है कि सरकार पलटी मार रही है और उनकी बात कोई नहीं सुन रहा है जब जिस सरकार के साथ गठबंधन होता है वह आश्वासन दे देता है, लेकिन मांग अब तक पूरी नहीं हुई है।  

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट  


Suggested News