बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा गैर-जिम्मेदारी की मिसाल है नेता प्रतिपक्ष का नौ साल

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा गैर-जिम्मेदारी की मिसाल है नेता प्रतिपक्ष का नौ साल

PATNA : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव को दूसरों की लकीर मिटाने की कोशिश करने के बजाय विधायक, डिप्टी सीएम और  नेता विपक्ष के रूप में अपने 9 साल के काम का हिसाब देना चाहिए। 

श्याम सुन्दर ने कहा कि विधायक के नाते तेजस्वी यादव ने राघोपुर  की जनता को निराश किया, डिप्टी सीएम  के नाते मुख्यमंत्री का सहयोग करने के बजाय वे लाखों लोगों को नौकरी देने के नीतीश कुमार के फैसले का श्रेय झपटने लगे और विपक्ष के ऐसे नेता साबित हुए , जो सदन के सत्र से 33 दिन तक गायब रहे। उनके नौ साल गैर-जिम्मेदारी की मिसाल हैं। 

उन्होंने कहा कि  जो लोग लोकतंत्र की उदारता के बल पर झोपड़ी से निकल कर राजा बन गए , वे ही अब दूसरे गरीबों को  राजपथ पर फटकने का भी मौका नहीं देना चाहते। श्याम सुन्दर ने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की योजना विफल होने की हताशा में राजद  नीतीश कुमार पर अनर्गल बयानबाजी कर रहा है। इसके लिए वे पुराने वीडियो को संदर्भ से काटकर प्रसारित करने जैसी ओछी राजनीति कर रहे हैं।

Suggested News