बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना वीमेंस कॉलेज में सैकड़ों छात्राओं ने किया प्रदर्शन, रिजल्ट में गड़बड़ी करने को लेकर प्रबंधन पर लगाए भविष्य से खिलवाड़ करने के आरोप

पटना वीमेंस कॉलेज में सैकड़ों छात्राओं ने किया प्रदर्शन, रिजल्ट में गड़बड़ी करने को लेकर प्रबंधन पर लगाए भविष्य से खिलवाड़ करने के आरोप

PATNA :  बिहार के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेज में शामिल पटना के वीमेंस की सैकड़ों छात्राओं ने आज कॉलेज के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन छात्राओं ने बताया कि परीक्षा के रिजल्ट में कॉलेज मनमानी कर रहा है।  अलग-अलग विषय और अलग अलग साल के 200 से अधिक छात्राओं को एक और दो नंबर से फेल किया गया है। जिससे उनका पूरा साल  बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गया है।

कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाया गया है कि वह छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। छात्रों की मांग है कि एक या दो नंबर की वजह से उनका पूरा साल बर्बाद होगा। कॉलेज प्रशासन से आग्रह है कि वह छात्राओं को प्रमोट करें और उनसे बातचीत की जाए। छात्राओं ने बताया कि  उन्हें प्रमोट नहीं किया जा रहा है ना ही प्रिंसिपल मैडम मुलाकात कर रही है। 

कॉलेज कर रहा तानाशाही

एक छात्रा ने बताया कि हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन यहां पर पुलिस प्रशासन को बुला लिया गया है। तमाम लड़कियां अपने फेस को कवर करके प्रदर्शन कर रही हैं।अगर वह ऐसा नहीं करेगी। कल को फिर कॉलेज के द्वारा उनके फेस को चिन्हित कर दिया जाता है। उन्हें रेस्टिगेट कर दिया जाएगा। यह तानाशाही रवैया है। क्या छात्र अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन भी नहीं कर सकती हैं।

Suggested News