बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मामूली विवाद में भांजे ने मामा-मामी को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, डबल मर्डर से हड़कंप

मामूली विवाद में भांजे ने मामा-मामी को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, डबल मर्डर से हड़कंप

LUCKNOW :  राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में डबल मर्डर से हड़का मच गया एक नाबालिग ने एक दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी इस गोलीकांड में मृतक का बेटा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। मारे गए दंपती आरोपी किशोर के मामा-मामी बताये जा रहे हैं। 

मां से हुए झगड़े के बाद किशोर को आया था गुस्सा

 जानकारी के मुताबिक घरेलू विवाद को लेकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की मां पुष्पा से मृतक दंपती का विवाद हो गया था। बात आगे बढ़ गई थी गाली गलौज तक पहुंच गई थी। जिसके बाद गुस्से में भांजे ने मामा मामी की गोली मारकर हत्या कर दी।  गोली की आवाज़ सुन कर बीच बचाव करने आयी सरोज और उनके बेटे सरवन पर भी आरोपी ने फायर कर दिया।  

गोलीकाण्ड की घटना के बाद लोहिया अस्पताल लेकर पहुचे राजेंद्र सिंह व पुष्पा कों डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया व बेटे सरवन का अस्पताल मे इलाज चल रहा है। मृतक राजेंद्र सिंह गन्ना विभाग से रिटायर हो चुके हैं उनकी उम्र 65 साल थी। वहीं उनकी पत्नी सरोज की उम्र 60 साल  थी।

डीसीपी उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि कुल 3 लोगों को गोली मारी गई थी। जिसमें राजेन्द्र सिंह और उनकी पत्नी सरोज सिंह की गोली लगने से मौत हो गई है। गोलीकांड में मृतक राजेंद्र सिंह का बेटा श्रवण गोली लगने से गंभीर घायल हो गया है। फिलहाल घायल श्रवण का इलाज चल रहा है। इसके साथ ही डीसीपी उत्तरी ने बताया कि इस हत्याकांड को मृतक राजेन्द्र सिंह के 17 वर्षीय भांजे ने अंजाम दिया है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है।

REPORT - ASIF ALI

Suggested News