बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे, 8 लोग हुए जख्मी, दो की हालत नाजुक

कैमूर में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे, 8 लोग हुए जख्मी, दो की हालत नाजुक

KAIMUR : जिले के पानापुर दसौती में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लाठी डंडा के साथ गोली भी चला। इस घटना में दोनों पक्ष से कुल 8 लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया, जिसमें 2 लोगों की हालत नाजुक बनी है। जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्ष द्वारा थाना परिसर में लगने वाले जनता दरबार में कई बार हाजिरी लगाई गयी। लेकिन कोई निदान नहीं निकला। जिसके बाद दोनों पक्षों से आज हिंसक झड़प हो गई। 


घटना की सूचना एक पक्ष के द्वारा मोहनिया थाने को दी गई। जहां अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचकर थाना द्वारा सभी घायलों का बयान दर्ज किया गया। घायलों में एक पक्ष के मंजीत, गल्लू, शुक्र, जितेंद्र ,और जीतबंधन खरवार शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष के मनीष कुमार खरवार और दो अन्य घायल बताये जा रहे हैं।

घायलों ने जानकारी देते हुए बताया की मोहनिया थाना के पानापुर दसौती में काफी दिनों से जमीन का विवाद चला रहा है। इसे सुलझाने के लिए कई बार थाना और अंचलाधिकारी के पास गुहार लगाया जा रहा था। लेकिन उसका निदान किसी ने नहीं निकाला। अंत में आज एक पक्ष द्वारा घेरकर हम लोगों को काफी पीटा गया। जिसमें हम लोग लहूलुहान हो गए। यहां तक की गोली भी चलाई गई। उसका छर्रा भी कुछ लोगों को लगा है सभी लोगों का उपचार चल रहा है।

अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचे थाना के एएसआई जोगिंदर कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए बताया की जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े हैं। एक पक्ष से 5 लोग और दूसरे पछ से 3 लोग घायल हैं। जमीनी विवाद में छर्रा चलने की भी बातें सामने आ रही है। मामले का तहकीकात किया जा रहा है। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News