बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में जमीन दिलाने के नाम पर खूब हो रहा है गोरखधंधा, पहले दंपत्ति से एंठे 15 लाख रुपए, लौटने की मांग पर घर में घुस कर की पिटाई, और अब...

बिहार में जमीन दिलाने के नाम पर खूब हो रहा है गोरखधंधा, पहले दंपत्ति से एंठे 15 लाख रुपए, लौटने की मांग पर घर में घुस कर की पिटाई, और अब...

PATNA: राजधानी के पॉश इलाका बोरिंग रोड में अपराधियों ने एक दंपत्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। दंपत्ति के द्वारा मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पूरा मामला बोरिंग रोड स्थिति मोंटेशरी लेन के मकान संख्या 61 में रहने वाले युवक रघुवीर प्रताप सिंह के घर का है। बताया जा रहा है कि, 5 की संख्या में आए नशे में घुत अपराधियों ने उनके घर में घुसकर पति पत्नी के साथ मारपीट और छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। 

पुलिस ने इस मामले की सूचना पर घटना स्थल से घटना में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित रघुवीर प्रताप सिंह से आरोपित गिरफ्तार युवक व अन्य 4 नामजद आरोपितों ने जमीन दिलाने का झांसा देकर लगभग 15 लाख रुपए ऐंठ लिए। 2 साल से लगातार पीड़ित रघुवीर द्वारा रुपए वापस करने की मांग की जा रही थी। जिसको आरोपित बार बार बहाना बनाकर टाल रहे थे।

पीड़ित की माने तो फोन पर कुछ कहा सुनी होने के बाद 23 जुलाई को नामजद आरोपितों अभिषेक कुमार सिंह ओम प्रकाश ,पांडे जी ,सौन्दर्य प्रताप सिंह उर्फ सन्नी व एक अज्ञात अन्य व्यक्ति अचानक पीड़ित के एस के पुरी थाना क्षेत्र के मॉन्टेसरी लेन स्थित मकान संख्या 61 में पहुंचे। जहां पीड़ित के दरवाजे खोलते ही सभी लोगों ने उसपर जानलेवा हमला कर रॉड और लाठी डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। जिसमें उसका सर लहूलुहान हो गया।

इधर पति रघुवीर प्रताप सिंह को बचाने आई पत्नी ऋचा के साथ छेड़खानी कर उसके कपड़े फाड़ बदसलूकी शुरू कर दी। इधर हंगामा होता देख आस पास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पहुंचे सभी भागने लगे। जिसमें एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। वहीं पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट

Suggested News