बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपचुनाव में एडीए पर भारी पड़ा विपक्षी गठबंधन,सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों में इंडिया गठबंधन ने मारी बाज़ी , भाजपा को दो सीटों से करना पड़ा संतोष

उपचुनाव में एडीए पर भारी पड़ा विपक्षी गठबंधन,सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों में इंडिया गठबंधन ने मारी बाज़ी , भाजपा को दो सीटों से करना पड़ा संतोष

दिल्ली- सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में ‘इंडिया’ गठबंधन के दलों ने 10 सीटों पर तो  भाजपा ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं बिहार की रुपौली से  निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीती। बिहार के पूर्णिया जिले की रुपौली विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने जीत हासिल की है। लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार सहित 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट आज घोषित हो गए. इन 13 सीटों में से 10 सीटों पर कांग्रेस नेतृत्व वाले इडिया  गठबंधन ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा को मात्र दो सीटों से संतोष करना पड़ा है।

उपचुनाव के लिए बुधवार को पश्चिम बंगाल की चार, हिमाचल प्रदेश की तीन, उत्तराखंड की दो, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर मतदान हुआ था। ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल कांग्रेस हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो-दो सीटें जीतने में सफल रही है। 

भाजपा ने हिमाचल और मध्यप्रदेश में एक-एक सीट अपने नाम की है। चुनाव आयोग के अनुसार उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला ने बदरीनाथ सीट के उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व मंत्री एवं विधायक भाजपा के राजेंद्र सिंह भंडारी को 5224 मतों से हराया। वहीं, मंगलौर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार काजी निजामुद्दीन ने भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को 422 मतों के मामूली अंतर से हराया।

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा के कमलेश प्रताप शाह ने कांग्रेस के धीरन शाह इनवती को 3,027 मतों के अंतर से हराया। बिहार की रूपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जदयू के कलाधर प्रसाद मंडल को 8,246 वोटों से हराया।

पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी जालंधर पश्चिम सीट को बरकरार रखने में कामयाब रही। पश्चिम बंगाल में चारों सीटों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अन्नियूर शिवा ने विक्रवांडी सीट जीती।

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले की हमीरपुर सीट से भाजपा के आशीष शर्मा विजयी रहे। इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए तीन निर्दलीय विधायकों में से आशीष शर्मा ही अपनी सीट बचा पाये हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी और कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने देहरा सीट पर भाजपा के होशियार सिंह को 9399 मतों से हराया। 

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों- कृष्णा कल्याणी, मधुपर्णा ठाकुर, मुकुट मणि अधिकारी और सुप्ति पांडे ने क्रमशः रायगंज, बगदाह, राणाघाट दक्षिण और मानिकतला सीट पर जीत हासिल की।


Suggested News