बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश के दिल में धड़कता है हिन्दुस्तान

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश के दिल में धड़कता है हिन्दुस्तान

NEWS 4NATION DESK :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को  इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में थे। पीएम मोदी के इस दौरे से भारत-इंडोनेशिया के सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंध और मजबूत हुए हैं। इंडोनेशिया दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश है। यहां करीब 87 फीसदी आबादी मुस्लिमों की है। लेकिन, हिन्दू संस्कृति यहां के लोगों में दिलों में बसी है। रामायण और महाभारत के साथ ही उनसे जुड़े पात्र यहां काफी लोकप्रिय हैं। उल्लेखनीय है कि इस समय भारत के प्रधानमंत्री इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। यहां धर्म और संस्कृति अलग अलग हैं। कई मुसलामनों के हिन्दू नाम है।

 INDIA-IS-BEATS-IN-THE-HEART-OF-THE-WORLDS-LARGEST-MUSLIM-POPULATION2.jpg

यहां हिन्दू संस्कृति की झलक आसानी से देखने को मिल जाती है। गणेश, हनुमान, राम आदि हिन्दू भगवानों के मंदिर यहां आसानी से मिल जाते हैं। यहां जकार्ता स्क्वेयर पर लगीं कृष्ण और अर्जुन की मूर्तियां खासी मशहूर हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग यहां रामायण का मंचन भी करते हैं। इंडोनेशिया में इस्लाम के अलावा हिन्दू समेत छह धर्मों को मान्यता है।

INDIA-IS-BEATS-IN-THE-HEART-OF-THE-WORLDS-LARGEST-MUSLIM-POPULATION3.jpg

इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुहार्तो राजधानी जकार्ता में एक भव्य स्मारक बनवाना चाहते थे। उन्होंने 1987 में अर्जुन विजय नामक स्मारक बनाने का निर्णय लिया। जिसके तहत महाभारत के दृश्य को दर्शाने वाली विशाल प्रतिमा का निर्माण किया गया। जावा के योग्याकार्ता शहर में जगह-जगह संस्कृत भाषा में लिखे शब्द मिल जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इंडोनेशिया में हिन्दू धर्म की शुरुआत 5वीं सदी में हो गई थी। भारत और इंडोनेशिया के बीच ईसा पूर्व से ही व्यापार चल रहा है। ऐसा माना जाता है कि इसी व्यापार के चलते इंडोनेशिया में ताकतवार श्रीविजया साम्राज्य पनपा था। इस दौर में हिन्दू और बौद्ध धर्म का काफी प्रभाव था।

 

Suggested News