बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय सैनिकों ने चीनी सेनाओं को दी जबर्दस्त मात,खेल-खेल में चारो खाने चित कर दिया,खूब हुई नारेबाजी...जश्न भी मनाया गया..वीडियो वायरल

भारतीय सैनिकों ने चीनी सेनाओं को दी जबर्दस्त मात,खेल-खेल में चारो खाने चित कर दिया,खूब हुई नारेबाजी...जश्न भी मनाया गया..वीडियो वायरल

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद और प्रतियोगी भावना हमेशा रही है. भले ही दोनों देशों के बीच रिश्ते कितने भी बेहतर दिखें लेकिन एक आंतिरक दूरी और प्रतियोगिता बनी रहती है. दोनों देशों की अपनी महत्वाकांक्षाएँ हैं. इसलिए भारत एशिया में चीन के साथ संतुलन बनाने के लिए पहले से ही प्रयास करता है.

भारत चीन के रिश्ते में तानातनी के बीच  भारतीय सेना के जवानों ने टग ऑफ वॉर में चीनी सैनिकों को आसानी से मात दे दी. इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है. संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन के तहत सूडान, अफ्रीका में तैनाती के दौरान भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच खेल प्रतियोगिता हुई.  टग ऑफ वॉर में भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने थे. दोनों देशों के सैनिकों के बीच ये बहुत ही रोमांचक मुकाबला रहा. इसमें भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को परास्त कर दिया.

टग ऑफ वॉर यानी रस्साकसी के  खेल की वीडियोग्राफी भी की गई. इसमें भारतीय सैनिक जीत के बाद जश्न मनाते दिख रहे हैं. भारत की जीत पर यहां के लोग फूले नहीं समा रहे हैं.

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा संघर्षग्रस्त देशों में शांति स्थापना में मदद करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा नियोजित महत्वपूर्ण घटक है. इसमें संघर्ष या राजनीतिक अस्थिरता से प्रभावित क्षेत्रों में सैन्य, पुलिस और नागरिक कर्मियों की तैनाती शामिल है. संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना का मुख्य उद्देश्य शांति और सुरक्षा को आसान बनाना, नागरिकों की रक्षा करना और स्थिर शासन व्यवस्था की बहाली का समर्थन करना है. यह अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के संयुक्त प्रयास में यूएन महासभा, यूएन सुरक्षा परिषद, सेना और मेजबान सरकारों को एक साथ लाता है. खास बात यह है कि भारतीय शांति सैनिकों को दुनिया भर के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण और अस्थिर क्षेत्रों में तैनात किया गया है, जिनमें कांगो, साउथ सूडान, लेबनान, हैती और साइप्रस जैसे देश शामिल हैं. भारतीय शांति सैनिक चुनौतीपूर्ण वातावरण में काम करते हैं और उन्हें अक्सर सशस्त्र समूहों, राजनीतिक अस्थिरता और मानवीय संकटों से खतरों का सामना करना पड़ता है.


Suggested News