बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संसद में आज जम्मू कश्मीर का बजट होगा पेश, बजट की कॉपी संसद भवन पहुंची...

संसद में आज जम्मू कश्मीर का बजट होगा पेश, बजट की कॉपी संसद भवन पहुंची...

PATNA: मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट आज संसद में पेश होना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी मंगलवार को बजट पेश करेंगी। सुबह 11 बजे संसद के निचले सदन लोकसभा में निर्मला सीतारमण एक बार फिर बजट को संसद पटल पर रखेंगी। साथ ही आज केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का बजट भी पेश किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर बजट की प्रतियां संसद में पहुंची गई हैं। 

बता दें कि, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर (विधानसभा के साथ) की अनुमानित प्राप्तियां और व्यय (2024-25) पेश करेंगी। बजट पेश करने के लिए सीतारमण संसद पहुंच गई है। संसद पहुंचने से पहले सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंची। 

जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति को बजट की एक कॉपी सौंपी। द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री को दही चीनी खिलाकर खास शगुन दिया। जिसके बाद वे संसद के लिए रवाना हो गई। आज संसद में 11 बजे बजट पेश किया जाएगा।  

मालूम हो कि, इस साल पेश होने वाला यह दूसरा बजट है। इससे पहले वित्त मंत्री 1 फरवरी 2024 को लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट  पेश कर चुकी हैं। इससे पहले चुनावी साल होने के चलते 1 फरवरी को पेश हुए अंतरिम बजट में खास नीतिगत बदलाव नहीं देखे गए थे। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पूर्ण बजट में सरकार टैक्स पेयर्स और महिलाओं के लिए बड़े ऐलान कर सकती है।

Suggested News