बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बढ़ते अपराध के आरोप को लेकर जदयू नेता मधुरेंदु पाण्डेय ने विपक्ष पर किया पलटवार, कहा अब दफ्तर में नहीं कराया जाता सुलह समझौता

बिहार में बढ़ते अपराध के आरोप को लेकर जदयू नेता मधुरेंदु पाण्डेय ने विपक्ष पर किया पलटवार, कहा अब दफ्तर में नहीं कराया जाता सुलह समझौता

PATNA : बिहार सरकार को विधि-व्यवस्था के नाम पर घेरने के लिए विपक्षी रणनीति पर पलटवार करते हुए जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.मधुरेंदु पांडेय ने कहा की बिहार की विधि व्यवस्था प्रणाली काफी सुदृढ़ है। कहा की प्रशासनिक प्रक्षेत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप बिल्कुल नहीं है। जिस कारण वर्तमान व्यवस्था में सरकार न किसी को फंसाती है न बचाती है। 

कहा की कानून तोड़ने वाले चाहे कोई भी व्यक्ति हो उनकी जगह जहां है विधि सम्मत पहुंच जाते हैं। पांडेय यही नहीं रूके कहा की वर्तमान समय में 2005 से पहले वाली परिस्थिति अब पूरी तरह समाप्त हो चुकी है कि दफ्तर में बैठ कर समझौता सुलह कराया जाता था। अब ऐसा नहीं होता। लोग निडरता के साथ दिन रात कभी भी कन्ही से आ जा रहे हैं। 

जदयू नेता डॉ. मधुरेंदु पांडेय ने कहा कि सुशासन के सूत्रधार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किसी के बचाने का आरोप नहीं लगा है। अपराधी आज पकड़े जा रहे हैं और उन पर विधि सम्मत कार्रवाई भी की जा रही है। डॉ. मधुरेंदु ने कहा कि अपराधी की कोई जाति, वर्ग, संप्रदाय नहीं होता। जो जैसा करेगा वो वैसा दंड पायेगा। बिहार की विधि-व्यवस्था पर राज्य सरकार की नीतियों में केवल विपक्ष को परेशानी है। समय रहते सभी अनसुलझे पक्ष सुलझाये जा रहे हैं, राजनीति नहीं होती। 

Suggested News