बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अग्निपथ योजना को लेकर हुई कार्रवाई पर बोले जदयू के मंत्री - संजय जायसवाल या विपक्ष दोनों में से किसके आरोप सही

अग्निपथ योजना को  लेकर हुई कार्रवाई पर बोले जदयू के मंत्री - संजय जायसवाल या विपक्ष दोनों में से किसके आरोप सही

PATNA : अग्निपथ योजना में कुछ दिन पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि विपक्ष का आरोप है कि 1111 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में अब जदयू के मंत्री बिजेंद्र यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल से पूछा कि वह विपक्ष को जवाब दें कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो इतनी गिरफ्तारी कैसे हुई। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से आरोप लगाए गए कि कार्रवाई नहीं की गई तो विपक्ष कैसे यह आरोप लगाकर सदन नहीं चलने दे रहा है कि बेगुनाह हजारों युवकों को गिरफ्तार किया गया। अब दोनों बातें सही नहीं हो सकती हैं। बिहार के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने खुले मंच से इसको लेकर सवाल उठाए थे। तो उन्हे ही विपक्ष को जवाब देना चाहिए। बिजेंद्र यादव ने कहा कि सच्चाई क्या है। क्या भाजपा अध्यक्ष के आरोप सही थे या अब विपक्ष जो आरोप लगा रहा है, वह सही है।

बता दें कि बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान कल तमाम विपक्षी दलों ने अग्निपथ  योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं सदन की कार्यवाही भी बाधित की गई। विपक्ष का आरोप है कि अग्निपथ योजना में 1111 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हे जेल में बंद कर दिया गया है। विपक्ष ने उनके खिलाफ लगाए गए तमाम केस वापस लेने तथा उन्हें रिहा करने की मांग की है। 


 




Suggested News