बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखण्ड विकास मोर्चा ने लगाया आरोप, प्रदीप यादव ने केन्द्रीय सचिव के साथ किया दुर्व्यवहार

झारखण्ड विकास मोर्चा ने लगाया आरोप, प्रदीप यादव ने केन्द्रीय सचिव के साथ किया दुर्व्यवहार

RANCHI : झारखण्ड विकास मोर्चा के केन्द्रीय सचिव जितेन्द्र सिंह के साथ विधायक प्रदीप यादव द्वारा किये गए दुर्व्यवहार का मामला अब तूल पकड़ने लगा है.

इस मामले को लेकर आज अरगोड़ा स्थित झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. इस मौके पर झाविमो के केन्द्रीय महासचिव अभय सिंह ने कहा कि कल हमारे पार्टी के केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह और केंन्द्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह निष्कासित विधायक प्रदीप यादव के घर गए थे. 

वे लोग वहां बड़े नम्रतापूर्वक उन्हें निष्कासन पत्र देने गए थे. ऐसे में उनके साथ जो अतिथि देवो भवः होनी चाहिए वह नहीं हुई. 

प्रदीप यादव द्वारा उन्हें अपशब्द कहे गए. गाली गलौज की गई. उन्होंने कहा कि इन्हें धक्के देकर बाहर निकालो. 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट 

Suggested News