बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़े भाई की मौत के बाद छोटे भाई ने कर ली भाभी से शादी, फिर पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या, पढ़िए पूरी खबर

बड़े भाई की मौत के बाद छोटे भाई ने कर ली भाभी से शादी, फिर पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या, पढ़िए पूरी खबर

BEGUSARAI : बेगूसराय में कलयुगी पति ने अपनी पत्नी को पत्थर से कुचल कर हत्या कर देने के बाद शव को रेलवे ट्रैक फेंक दिया। महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव मिलते ही उसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप की बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा वार्ड नंबर 10 के रहने वाले राजेश सदा के 45 वर्षीय पत्नी कुसमा देवी के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपने पहले पति उपेंद्र सदा की मौत के बाद अपने देवर राजेश सदा से शादी कर लिया। शादी के बाद से पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ । इसी विवाद से नाराज होकर दूसरे पति ने महिला को पत्थर से कुचल कर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

बेगूसराय जीआरपी थाने की पुलिस ने जब महिला का शव फेंककर एक युवक को भागते हुए देखा तो उसे खदेड़ कर आरोपी राजेश सदा को गिरफ्तार कर लिया। बेगूसराय जीआरपी थाने की पुलिस ने बताया कि महिला के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक कर राजेश सदा वहां से भाग रहा था। तभी जीआरपी थाने पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। आरोपी राजेश सदा ने बताया कि 1 साल पहले मेरे भाई की मौत हो गई। उसके बाद हमने भाभी से शादी रचा लिया। शादी के बाद से किसी बात को लेकर लगातार विवाद हो रहा था। उसके बाद बरौनी छोड़कर दहिया भगवानपुर में किराया लेकर दोनों रहने लगे। इसी बीच बीती रात भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ।इसी विवाद से नाराज होकर राजेश सदा ने पत्नी को पत्थर से कुचल कर हत्या कर दिया। हत्या के बाद शव को बेगूसराय रेलवे ट्रैक पर फेंक रहा था। तभी मौके वारदात पर जीआरपी थाने के पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल जीआरपी थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय से जय कुमार की रिपोर्ट 


Suggested News