बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखीसराय पुलिस को बड़ी सफलता, दो कुख्यात को हथियार के साथ दबोचा

लखीसराय पुलिस को बड़ी सफलता, दो कुख्यात को हथियार के साथ दबोचा

Lakhisarai : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले की मेदनी चौकी थाना पुलिस ने दो कुख्यात को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। 

लखीसराय एसपी सुशील कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाए जा रहे है। 

इसी अभियान के बीते गुरुवार की देर रात मेदनी चौकी थानाध्यक्ष रूबी कांत कश्यप एवं थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिस बल के सहयोग से मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल और आधा दर्जन गोली बरामद किये है। 

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में खावा विंद निवासी मिट्टू बिंद का पुत्र कमली बिंद उर्फ कमलेश्वरी बिंद और विष्णु देव महतो का पुत्र सुरेंद्र महतो शामिल है। इनके उपर मेदनी चौकी थाना में हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज है और दोनो फरार चल रहे थे। 

Suggested News